इस्लामाबादः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद तेल एवं गैस नियामक प्राधिकरण (ओजीआरए) की पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी वृद्धि की सिफारिश का बोझ पाकिस्तान सरकार ने उपभोक्ताओं पर नहीं डालने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद गुरुवार से पेट्रोल के दाम 5 रुपये और डीजल की कीमत 6.37 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। नियामक ने दोनों ईंधन में क्रमश: 9.02 रुपये और 13.22 रुपये प्रति लीटर वृद्धि की सिफारिश की थी। वित्त मंत्रालय के अनुसार सरकार ने आंशिक भार उपभोक्ताओं पर डाला है। दाम में बढ़ोतरी के बाद नवंबर माह के लिए पेट्रोल का दाम 97.83 रुपये और डीजल का 112.94 रुपये प्रति लीटर रहेगा।
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat