ब्रेकिंग:

पाकिस्तान ने एलओसी पर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, 2 जवान घायल

पुंछ : पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये गोलीबारी की। पाकिस्तान ने दिगवार सेक्टर को निशाना बनाया। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुये गोलीबारी की है। पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गये हैं। एक जवान नौ शहरा और दूसरा पुंछ जिले में घायल हुआ है।

प्रशासन ने एहतियात बरतते हुये सीमा से सटे सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। पुंछ के एसएचओ मोहम्मद अंजार मीर के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार शेल दागे हैं। उन्होंने कहा कि दिगवार, माल्टी और करमारा में गोलीबारी की गई है। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी है। पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये गोलीबारी की। पाकिस्तान ने दिगवार सेक्टर को निशाना बनाया। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुये गोलीबारी की है। पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गये हैं।

एक जवान नौ शहरा और दूसरा पुंछ जिले में घायल हुआ है।प्रशासन ने एहतियात बरतते हुये सीमा से सटे सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। पुंछ के एसएचओ मोहम्मद अंजार मीर के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार शेल दागे हैं। उन्होंने कहा कि दिगवार, माल्टी और करमारा में गोलीबारी की गई है। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी है।

Check Also

पश्चिम बंगाल में रेलवे के प्रमुख पुल पुनर्निर्माण हेतु ₹ 432 करोड़ की मंजूरी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / हावड़ा। भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व रेलवे के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com