ब्रेकिंग:

पांच राज्यों को 1887.23 करोड़ रूपये की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता राशि मंजूर

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में पांच राज्यों के लिए 1887.23 करोड़ रूपये की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता राशि मंजूर की गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से यह राशि पिछले वर्ष आयी बाढ, भूस्खलन और ओले गिरने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी जाएगी।

कुल राशि में से 1,038.96 करोड़ रूपये बिहार को, 21.37 करोड़ हिमाचल प्रदेश को, 292.51 करोड़ राजस्थान को , 59.35 करोड़ सिक्किम और 475.04 करोड़ पश्चिम बंगाल को दिए जाएंगे। यह अतिरिक्त राशि केन्द्र द्वारा इन राज्यों के लिए राज्य आपदा मोचन कोष से जारी की गई राशि के अतिरिक्त है। केन्द्र ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान राज्य आपदा मोचन कोष से 28 राज्यों के लिए 17,747.20 करोड़ रूपये और नौ राज्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से 6197 .98 करोड रूपये की राशि जारी की थी।

Loading...

Check Also

राज्य संग्रहालय उत्तर प्रदेश में खुशियों की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों ने लिया भाग

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रविवार राज्य संग्रहालय लखनऊ, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com