ब्रेकिंग:

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 06 जनवरी को लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को दिखाएंगे हरी झंडी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में पर्यटन को नई गति और शहर की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त स्वरूप देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मंगलवार (06 जनवरी) की सुबह 10 बजे 1090 चौराहे से लखनऊ दर्शन बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह बस पर्यटकों को एक ही यात्रा में राजधानी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आधुनिक विरासत के दर्शन कराएगी।

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक शहरी पर्यटन की दिशा में राजधानी लखनऊ एक नई पहल की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा के दो सफल मॉक ड्रिल के बाद अब शहरवासियों और पर्यटकों को 07 जनवरी से नियमित सिटी टूर का अनुभव मिलने जा रहा है।

लखनऊ दर्शन बस सेवा आम लोगों के लिए 07 जनवरी 2026 से शुरू होगी। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार सुबह या शाम के टूर पैकेज का चयन कर सकते हैं। वयस्कों (12 वर्ष से अधिक आयु) के लिए प्रति व्यक्ति किराया 500 रुपए और बच्चों (05 से 12 वर्ष आयु) के लिए 400 रुपए प्रति यात्री भुगतान करना होगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को हल्का जलपान उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। इच्छुक यात्री https://www.upstdc.co.in/ से टिकट बुक कर सकते हैं।

लखनऊ दर्शन एलिवेटेड सिटी टूर इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा को हरी झंडी दिखाए जाने के दौरान बस में मीडिया प्रतिनिधि, टूर एंड ट्रेवल उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ, पर्यटन तथा परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग सवार होंगे, जो इस अभिनव पहल के साक्षी बनेंगे।

Loading...

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में तैनात IRTS श्री कृष्ण शुक्ल अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार – 2025 के लिए चयनित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में तैनात IRTS …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com