ब्रेकिंग:

परिवार समेेत ऋषि से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, ऋषि ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुम्बई : बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर डेढ़ महीने से न्यूयॉर्क में मेडिकल ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। न्यूयॉर्क में उनके साथ नीतू सिंह भी मौजूद हैं। ऋषि से मिलने वहां बॉलीवुड स्टार्स अनुपम खेर, जावेद अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे, आलिया भट्ट पहुंचे थे। अब हाल ही शाहरुख खान भी ऋषि से मिले। इस दौरान शाहरुख की पत्नी गौरी और बेटी सुहाना भी मौजूद रहीं। इस मुलाकात की जानकारी खुद ऋषि ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए दी। ऋषि ने ट्वीट करते हुए लिखा- शाहरुख इस समय मेरे पास हैं और इस दौरान वह एनवाईयू स्टर्न स्कूल भी गए जहां वे बच्चों से मिले।

वहीं इससे पहले रिद्धिमा ने बताया था फिलहाल वह बिल्कुल ठीक हैं, ऐसे में चिंता की कोई बात नहीं है, मैं आपको बता दूं कि मैं उनके स्वास्थ्य को लेकर कभी चिंतित नहीं थी, पापा अपना रुटीन टेस्ट करवा रहे हैं, जैसा कि वह ट्विटर पर बता चुके हैं, दरअसल, वे कई सालों बाद पूरे शरीर का रुटीन चेकअप करवा रहे हैं और हमे उम्मीद है कि सब ठीक ही होगा।बता दें कि सोनाली बेंद्रे भी न्यूयॉर्क में हाई ग्रेड कैंसर का इलाज करा रही हैं। वहीं मेडिकल ट्रीटमेंट की वजह से ऋषि अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। उम्मीद की जा रही है कि ऋषि कपूर जल्द मुंबई वापस लौट आएंगे।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com