बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फैमिली संग लंदन में वैकेशन एंजॉय कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ करिश्मा और उनके दोनों बच्चें भी मौजूद थे। वहीं, अब करीना लंदन का वेकेशन बीच में ही छोड़कर वापिस मुंबई लौट आई हैं। हैरानी की बात है कि बेबो को अकेले एयरपोर्ट पर देख गया। उनके साथ सैफ अली खान और तैमूर अली खान नजर नहीं आए। हाल ही में उनकी एयरपोर्ट से तस्वीरें सामने आई हैं। खबरों के मुताबिक करीना के मुंबई लौटने का कारण टीवी रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के एक एपिसोड के लिए शूट करना है। जिसके लिए वो मुंबई वापिस आई हैं। वहीं, वो शूटिंग के बाद आज रात लंदन रवाना हो जाएंगी। वह कल से पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ अपनी छुट्टी फिर से शुरू करेंगी।
उनके एयरपोर्ट लुक की बात करें तो करीना इस दौरान व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक लोअर में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शेड्स लगाए थे जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर एंट्री लेते ही करीना का एटीट्यूड उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी सेरोगेसी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके अलावा वह इमरान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम नें भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह जवानी जानेमन में भी दिखेंगी। इस फिल्म में वो सैफ अली खान की प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat