ब्रेकिंग:

नेहरू ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया, भाजपा ने संस्थाओं को ध्वस्त किया- राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कहा कि वह लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने वाले व्यक्ति थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने गत आठ वर्षों में संस्थाओं को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर किया है।

राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘आईआईटी, आईआईएम, एलआईसी, भेल, एनआईडी, बार्क, एम्स, इसरो, सेल, ओएनजीसी….नेहरू जी संस्था निर्माता थे, जिन्होंने हमारी लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत किया।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘पिछले आठ वर्षों में भाजपा ने संस्थाओं को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर कर दिया है। भारत को अब ‘भारत जोड़ो’ की सबसे ज्यादा जरूरत है।’

’उन्होंने नेहरू को याद करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘निधन के 58 वर्ष के बाद भी पंडित जवाहलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे देश के लिए उनका दृष्टिकोण उतना ही प्रासंगिक है, जितना पहले रहा है। कामना है कि भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमारे कदमों और विवेक का मार्गदर्शन करते रहें।’’

Check Also

सहकारिता राज्यमंत्री राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com