लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित विधानसभा पर एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर लिया। जिसकी जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें युवक में निर्माण निगम के अधिकारियों के खिलाफ एक युवक ने 24 लाख का पेमेंट ना करने का आरोप लगाया है। बता दें कि हजरतगंज स्थित विधानसभा का मामला है। जहां पर 15 सालों तक निर्माण निगम के चक्कर लगाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। जिससे परेशान होकर वीरेंद्र नामक व्यक्ति ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। विधानसभा पर वीरेंद्र ने खुद को आग लगा ली।
जिससे इसका एक पैर जल गया। बता दे कि वीरेंद्र ने निर्माण निगम पर काम कराकर भुगतान ना करने का आरोप लगाया है। वीरेंद्र का कहना है कि 2005-06 में मथुरा में सटरिंग का काम किया था। जिसका निर्माण निगम ने भुगतान नहीं किया। जिसके चलते आग लगा ली। वहीं वीरेंद्र ने बताया कि 15 सालों तक निर्माण निगम के चक्कर लगाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। जिसके चलते न्याय न मिलने से आज विधानसभा के बाहर मजबूर होकर खुद को आग लगाना पड़ा। 24 लाख का पेमेंट न करने का वीरेंद्र ने वी.के. प्रभाकर, अनिल प्रभाकर, वी.के. गर्ग पर आरोप लगाया है।
 Suryoday Bharat Suryoday Bharat
Suryoday Bharat Suryoday Bharat
				 
						
					 
						
					 
						
					