इंडस्ट्री की नैचुरल ब्यूटी सनी लियोन इन दिनों बोल्ड इमेज से काफी दूर हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से छाईं रहती हैं। वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल सनी हर आइटफिट को बखूबी से कैरी करती हैं। हाल ही में सनी पति डेनियल वेबर के साथ एयरपोर्ट के स्पॉट हुईं। इस दौरान वह शर्ट और व्हाइट निक्कर में काफी स्टाइलिश दिखीं। इसके साथ उन्होंने लाइट पिंक कलर की जैकेट कैरी की थी। मिनिमल मेकअप, पिंक लिपस्टिक, बन और शेड्स उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं। सनी ने अपने लुक को व्हाइट शूज और ब्लैक बैग से पूरा किया था। वहीं डेनियल की बात करें तो वह ब्लैक टी-शर्ट, जींस और डार्क ग्रीन जैकेट में हैंडसम लग रहे हैं। एयरपोर्ट पर सनी ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। सनी की मिलियन डॉलर स्माइल उनकी खूबसूरती और बढ़ाती हुई दिखी।कपल इस दौरान बेहद खुश दिखा।
सनी और डेनियल की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि सनी और डेनियल बीते साल ही सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चो के माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों का नाम अशर और नोहा रखा है। इससे पहले उन्होंने 2017 में महाराष्ट्र के एक गांव से बेटी निशा को गोद लिया था। अक्सर इस कपल को बच्चों के साथ क्वालिटी टाइन स्पेंड करते देखा जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी जल्द ही फिल्म वीरमादेवी में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वह साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में वह एक योद्धा के किरदार में नजर आएंगी। वहीं खबरों की माने तो सनी एकता कपूर की अगली वेब सीरीज कामसूत्रा में मजर आ सकती हैं।
Check Also
सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में रजत वर्मा का नया लुक
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सोनी सब का शो ‘इत्ती सी खुशी’ अपनी दिलचस्प …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat