ब्रेकिंग:

नहीं रहे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप, 99 साल की उम्र में हुआ निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन हो गया है। वह 99 वर्ष के थे। बकिंघम पैलेस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फिलिप इस साल के शुरू में करीब एक महीना तक अस्पताल में भर्ती रहे थे और 16 मार्च को छुट्टी मिलने के बाद वह विंडसर कैसल लौटे थे।

फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था और उनकी 1947 में एलिजाबेथ से शादी हुयी थी। उन्होंने 2017 में सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया था।

फिलिप यूनानी शाही परिवार के सदस्य थे और उनका जन्म 1921 में यूनानी द्वीप कोर्फू में हुआ था। उनकी खेलों में काफी दिलचस्पी थी। उनके चार बच्चे व आठ पोते-पोतियां हैं।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com