राहुल यादव, लखनऊ। गत 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश में शिवपाल सिंह यादव की नवोदित राजनैतिक पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम सूची जारी की गई थी जिसमें पूर्व संसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक एवं को जिम्मेदारी दी गई थी। इसी क्रम में आज (15 जनवरी 2019) को पार्टी ने दूसरी सूची जारी की है। पार्टी मीडिया प्रभारी ने बताया कि रजनीश सिंह यादव (लखनऊ), महेन्द्र यादव (बागपत), विद्युत यादव (मऊ), अमरेश प्रताप सिंह (देवरिया), फूलचन्द्र यादव (आजमगढ), के0के0 यादव (इटावा), आर0पी0 सिंह (बुलन्दशहर), राम कुमार, (करहल/मैनपुरी), दया किशन राजपूत व संजीव यादव (औरैया), श्रीप्रकाश को वाराणसी, राकेश शुक्ला, अभय कुमार सिंह व परमानन्द तिवारी (लखनऊ), प्रदीप यादव (फर्रुखाबाद), पंकज पटेल (जौनपुर), उदय प्रताप सिंह (आजमगढ़), अभय यादव (बीकेटी/लखनऊ), धीरेन्द्र चैबे (इटावा) तथा धनंजय शर्मा (बाराबंकी) को सचिव बनाया गया है।

वहीं भोला दद्दा (औरैया), रामबाबू यादव (दिबियापुर/औरैया), एस0पी0 पाण्डेय (गाजीपुर), अशोक यादव (कानपुर), के0के0 शर्मा (लखनऊ), सुजान सिंह (मैनपुरी), सुभाष लोधी (अलीगढ़), सत्यजीत अठावले (अमेठी), सुधीर सिंह (वाराणसी), अलका सिंह (लखनऊ), मो0 रब्बानी व नीरज सिंह गुड्डू (बलिया) को महासचिव नियुक्त किया गया है।
इसी के साथ दीपक त्रिपाठी ‘दीपू’ (जालौन), सुमन दिवाकर (मैनपुरी), राम लखन चाौबे व वेद व्यास निराला (कानपुर देहात), अशोक सिंह (उन्नाव), डा0 वी0के0 राय व बृजकिशोर यादव (लखनऊ), रवि यादव (नोएडा) तथा वीरेन्द्र यादव (आजमगढ़) को सदस्य बनाया गया है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat