ब्रेकिंग:

नगर निकाय चुनावः CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी विजयी प्रत्याशियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

देहरादून : के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर निकाय चुनाव में सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वमान्य है।
देहरादून नगर निगम में मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी को दी बधाई 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निकाय चुनाव में भाजपा पर भरोसा जताने के लिए राज्य की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने सरकार के 20 महीने के कामकाज पर मुहर लगाई है। CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत इसके साथ ही सीएम ने देहरादून नगर निगम में मेयर पद पर प्रचंड जीत दर्ज करने पर भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह देहरादून की जनता का हम पर विश्वास कायम रखने के लिए आभार प्रकट करते हैं।
हल्द्वानी नगर निगम से मेयर चुने जाने पर जोगेंद्र रौतेला को दी बधाई 
वहीं सीएम ने हल्द्वानी नगर निगम से लगातार दूसरी बार मेयर चुने जाने पर जोगेंद्र रौतेला को बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह हल्द्वानी की संभ्रांत जनता का भाजपा पर विश्वास कायम रखने के लिए आभार व्यक्त करते हैं। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हल्द्वानीवासियों ने परिवारवाद को शिकस्त दी है

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com