दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद किस तरह किस कदर बढ़ चुका है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, आए दिन यहां पर नक्सलवाद से संबंधित घटनाएं होती रहती हैं। खबर आ रही है दंतेवाड़ा से जहां नक्सलियों ने एक ठेकेदार की गला रेत कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, ठेकेदार जिंदल कंपनी का काम ठेके पर करता था। जिसकी हत्या करने के बाद उसके बोलेरो को भी आग के हवाले कर दिया। यह घटना फरसपाल थाना क्षेत्र के कमलूर की है। दंतेवाड़ा में हुई इस घटना के बारे में यहां के एसपी ने बताया कि, नक्सलियों ने ठेकेदार को फोन करके मौके पर बुलाया था। जिसके बाद उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं फोर्स भी हत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रवाना हो गई है। बता दें कि इससे पहले भी नक्सलियों ने जिंदल कंपनी के वाहनों में आग लगा दी थी। उसके बोलेरो को भी आग के हवाले कर दिया। यह घटना फरसपाल थाना क्षेत्र के कमलूर की है। दंतेवाड़ा में हुई इस घटना के बारे में यहां के एसपी ने बताया कि, नक्सलियों ने ठेकेदार को फोन करके मौके पर बुलाया था। जिसके बाद उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं फोर्स भी हत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रवाना हो गई है। बता दें कि इससे पहले भी नक्सलियों ने जिंदल कंपनी के वाहनों में आग लगा दी थी।
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat