ब्रेकिंग:

‘धमाका’ की शूटिंग करने के लिए तैयार कार्तिक आर्यन, तस्वीर शेयर कर दिखाई मां की चिंता

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म ‘धमाका’ की शूटिंग करने के लिये तैयार हैं। लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई महीने काम बंद रहा है। अब एक बार फिर काम शुरू हो चुका है और सभी कलाकार अपने प्रॉजेक्ट की शूटिंग पर वापस आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन भी अपने काम पर वापस लौट रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह अपनी फिल्म ‘धमाका’ की शूटिंग करने जा रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह भगवान के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं। दूसरी तस्वीर में उनकी मां पर फोकस है। उन्होंने मास्क पहना है पर उनकी आंखों में डर दिख रहा है। कार्तिक आर्यन ने इस पोस्ट के साथ लिखा है, “ शुरू करें धमाका लेकर प्रभु का नाम, देखें पहले से चिंता में मेरी मां।”

उल्लेखनीय है कि कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर ‘धमाका’ का पोस्टर शेयर कर नई फिल्म का ऐलान किया था। फिल्म में कार्तियक आर्यन एक पत्रकार के किरदार में नजर आएंगे, जो कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमले पर रिपोर्टिंरग करता है। फिल्म का निर्देशन राम माधवानी करेंगे।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com