रुद्रप्रयागः प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार को धनतेरस के मौके पर देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचे बाबा केदार के दर्शन किए। जानकारी के अनुसार, मुकेश अंबानी ने सुबह रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भ गृह में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम पहुंच बाबा बद्री के दर्शन किए। वहीं मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ धाम पहुंच लगभग 20 मिनट तक बाबा बद्री की विशेष पूजा-अर्चना की। बता दें कि मुकेश अंबानी हर साल धनतेरस के अवसर पर केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंच विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
Check Also
उत्तर रेलवे विशिष्ट रेल सेवा महाप्रबंधक पुरस्कार : लखनऊ मंडल को 08 दक्षता शील्ड जीतने का गौरव
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / नई दिल्ली : गुरुवार 15 जनवरी 2026 को नेशनल …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat