ब्रेकिंग:

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,765 नए मामले आए, 477 और मरीजों की मौत

अशाेक यादव, लखनऊ। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 9,765 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,06,541 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,763 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली।

सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 477 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,69,724 हो गई है। देश में लगातार 158वें दिन रोजाना संक्रमण के मामले 50,000 से कम है। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 99,763 है, जो कि कुल मामलों का 0.29 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है।

वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 740 का इजाफा हुआ है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Check Also

सहकारिता राज्यमंत्री राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com