ब्रेकिंग:

देश में गर्मी का सितम जारी, अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी है। वहीं भीषण गर्मी के चलते देश के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बता दें उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अप्रैल का तापमान साल 1900 के बाद से सबसे ज्यादा था और मई में भी उत्तर और पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देश के बाकी हिस्सों में तापमान मार्च और अप्रैल के स्तर नहीं छू पाएगा। वहीं मौसम विभाग ने एक बयान में शनिवार को बताया कि मई के दौरान, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। वहीं साल 1901 के बाद से इस साल अप्रैल का महीना भारत में चौथा सबसे गर्म रहा। जबकि भारत के उत्तर पश्चिम और मध्य क्षेत्र में अप्रैल 122 साल में सबसे गर्म रहा है। एक से 28 अप्रैल तक उत्तर पश्चिम भारत में औसत तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस था जबकि मध्य भारत में 37.78 डिग्री सेल्सियस।

Loading...

Check Also

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने लुधियाना में नए रेलवे स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लुधियाना : रेल राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com