ब्रेकिंग:

देखिए अश्वत्थामा के प्रायश्चित और कल्कि अवतार के उदय की गाथा

‘कल्कि 2898 ए.डी.’, अनमोल सिनेमा पर पहली बार

रविवार 28 दिसंबर को शाम 7 बजे

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई। जब अधर्म की काली छाया दुनिया पर हावी होने लगेगी, तब पृथ्वी पर जन्म लेगा एक दिव्य अवतार- कल्कि, जो अधर्म का विनाश करके धर्म की पुनर्स्थापना करेगा। फिल्म ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ इसी भविष्यवाणी को साकार करती है, और इसे अश्वत्थामा की अमर गाथा से जोड़ती है, वह योद्धा, जो शापित होकर अनंत काल तक पृथ्वी पर भटकने को मजबूर है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में जबर्दस्त विजुअल्स के साथ एक अद्भुत संसार नजर आएगा, जिसमें अमिताभ बच्चन इस शापित महायोद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। तैयार हो जाइए एक अद्भुत अनुभव के लिए, देखिए अनमोल सिनेमा पर पहली बार ‘कल्कि 2898 ए.डी.’, रविवार 28 दिसंबर को शाम 7 बजे।

अपनी कला के माहिर निर्देशक नाग अश्विन की कल्पना से जन्मी ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ भारतीय सिनेमा के लिए एक नया अध्याय साबित हुई है। अपने शानदार वीएफएक्स, बेमिसाल दृश्यों के अलावा पुराणों एवं भविष्य की दुनिया के अनोखे संगम के साथ, यह फिल्म एक ऐसा सिनेमाई अनुभव लेकर आई है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। चाहे भव्य युद्ध हों या कल्पनाओं के शहर, हर सीन इतनी बारीकी से गढ़ा गया है कि लगेगा, जैसे आप उसी दुनिया का हिस्सा हैं।

द्वापरयुग में जब कौरवों और पांडवों के बीच महाभारत का युद्ध हुआ था, तब कौरवों की सेना के महारथी- गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा ने पांडवों के कुल का नाश करने के लिए एक गर्भवती स्त्री पर ब्रह्मास्त्र चलाया था। इससे क्रोधित होकर श्री कृष्ण ने अश्वत्थामा को अमरता का श्राप दिया था, जिसके कारण वह हमेशा-हमेशा के लिए जीवित रहकर पृथ्वी पर पीड़ा सहने को मजबूर है। युग बदलता है, सदियाँ गुजरती हैं, लेकिन अश्वत्थामा अभी-भी भटक रहा है। अपने श्राप का करने प्रायश्चित, अब कल्कि अवतार की प्रतीक्षा में है, अश्वत्थामा! उसका उद्धार तभी संभव है, जब वह उस स्त्री की रक्षा करे, जिसके गर्भ में स्वयं कल्कि का वास है! यह फिल्म आज से हज़ारों साल बाद के इसी घटनाक्रम को दर्शाती है, जब भगवान विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि के प्रकट होने की घड़ी आ पहुँची है! लेकिन इस बार धर्म की रक्षा का भार अश्वत्थामा के कँधों पर है।

इस महागाथा में दीपिका पादुकोण कल्कि की जननी के रूप में, तो प्रभास अजेय योद्धा कर्ण के रूप में नजर आएँगे, जो विनाश के कगार पर खड़ी दुनिया में धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा।

इस एपिक ब्लॉकबस्टर को लेकर निर्देशक नाग अश्विन ने कहा, “बचपन से मैं पौराणिक फिल्मों में महायुद्ध देखता आया हूँ और ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ को साकार करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मेरा पहला शॉट अमिताभ बच्चन जी के साथ था और वह पल हमेशा मेरे लिए यादगार रहेगा। वे न सिर्फ एक महानायक हैं, बल्कि हमारे देश के पहले और सबसे बड़े एक्शन हीरो भी हैं। सच कहूँ, तो पूरी कास्ट के साथ काम करना ही एक सौभाग्य था, लेकिन इस फिल्म को खास बनाने वाली असली चीज़ थी हमारी पूरी टीम की मेहनत और लगन। ‘कल्कि’ के अनोखे संसार को गढ़ने में जितनी तैयारी और मेहनत लगी है, वह कल्पना से भी परे है।”

प्रभास ने अपनी उत्सुकता ज़ाहिर करते हुए कहा, “कल्कि 2898 ए.डी. अब तक की सबसे भव्य फिल्मों में से एक है, जिसका हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरा किरदार भैरव, दमदार भी है और रहस्यमयी भी। वह इस अद्भुत दुनिया से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस किरदार को साकार करना मेरे लिए एक मुश्किल चुनौती थी, क्योंकि इस फिल्म में पौराणिकता और साइंस फिक्शन को बड़े पैमाने पर एक साथ दिखाना था। इसके शानदार दृश्य, दमदार एक्शन और अनोखी कहानी को मिस नहीं किया जा सकता।”

इस एपिक ब्लॉकबस्टर का अनुभव करना न भूलें। देखिए अनमोल सिनेमा पर पहली बार ‘कल्कि 2898 ए.डी.’, इस रविवार, 28 दिसंबर को शाम 7 बजे।

Loading...

Check Also

सत्या साची’ शो में आया शादी का ट्विस्ट: एक ऐसा पल जिसने बदल दी जिंदगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सन नियो का शो ‘सत्या साची’ दो बहनों, सत्या …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com