ब्रेकिंग:

दुबई पुलिस ने मीका सिंह को किया रिहा, आज वे कोर्ट में होंगे पेश

फेमस सिंगर मीका सिंह पर बीते दिन 17 वर्षीय ब्राजीलियन मॉडल ने यौन शोषण के आरोप लगाया। मॉडल का आरोप है कि मीका उसे अपात्तिजनक तस्वीरें भेजते थे। जिसके बाद दुबई पुलिस ने गुरुवार सुबह मीका को हिरासत में लिया था। लेकिन अब सिंगर को रिहा कर दिया गया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों को मुताबिक दुबई में भारतीय राजदूत नवदीप सुरी ने बताया मीका को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था और अबू धाबी ले जाया गया। हमें गुरुवार शाम 5 बजे के करीब इस बारे में पता चला। हमने अपनी एक टीम उनके पास भेजी और अधिकारियों से बातचीत की। रात को मीका को पुलिस कस्टडी से रिहा किया गया। आज वे कोर्ट में पेश होंगे। एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, ऐसे मामलों में केस की जांच पूरी होने तक पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता है। भारतीय एंजेसी दोनों पक्षों के संपर्क में बनी हुई है। मीका ने कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए एक वकील को हायर किया है।  मीका को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था और अबू धाबी ले जाया गया। हमें गुरुवार शाम 5 बजे के करीब इस बारे में पता चला। हमने अपनी एक टीम उनके पास भेजी और अधिकारियों से बातचीत की। रात को मीका को पुलिस कस्टडी से रिहा किया गया।

Loading...

Check Also

सत्या साची’ शो में आया शादी का ट्विस्ट: एक ऐसा पल जिसने बदल दी जिंदगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सन नियो का शो ‘सत्या साची’ दो बहनों, सत्या …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com