ब्रेकिंग:

दीपवीर से नाराज नहीं हैं अनिल कपूर, तस्वीर शेयर कर दी न्यूली मैरिड कपल को बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। दीपवीर की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इनकी शादी में बॉलीवुड की कोई भी हस्ती नजर नहीं आई, लेकिन दीपवीर ने पर्सनली जाकर अपनी शादी का न्यौता संजय लीला भंसाली, फराह खान और शाहरुख खान को दिया था। दीपवीर से नाराज नहीं हैं अनिल कपूर, तस्वीर शेयर कर दी न्यूली मैरिड कपल को बधाई,  हाल ही में अब अनिल कपूर ने कुछ देर पहले ही ट्वीट कर दीपिका और रणवीर को शादी की बधाई दी है। उन्होंने दोनों को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ ढेर सारा आर्शीवाद भी दिया है। अनिल ने लिखा है कि तो ये रहा खूबसूरत कपल। द परफेक्ट मैच। भगवान करें कि आपके चेहरे से ये खुशी कभी भी गायब ना हो। आप दोनों को जिंदगी भर की खुशी, प्यार और साथ मिले। आप दोनों के लिए बहुत सारा प्यार। बता दें कि रणवीर का अनिल के परिवार के साथ काफी गहरा रिश्ता है। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। ऐसे में जब दीपवीर ने अनिल की फैमिली को इंवाइट नहीं किया तो सोशल मीडिया पर नाराजगी की खबरें आने लगीं। हालांकि अब अनिल के ट्वीट से साफ है कि वह दीपवीर से किसी भी बात को लेकर नाराज नहीं है।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com