ब्रेकिंग:

दिवाली से पहले 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ Realme का नया स्मार्टफोन होगा लॉन्च

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने Xiaomi के मुकाबले में 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने का एलान कर दिया है।दिवाली से पहले 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ Realme का नया स्मार्टफोन होगा लॉन्च रियलमी ने अपने एक बयान में कहा है कि दिवाली के खास मौके पर यानी अक्टूबर में वह अपना 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रियलमी के बयान के मुताबिक रियलमी सीरीज और रियलमी प्रो सीरीज के फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। वहीं Realme ने अपने पहले 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन के अन्य फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इस फोन के कैमरे में सैमसंग का ISOCELL ब्राइट GW1 सेंसर का इस्तेमाल होगा।

कंपनी ने अपने इस फोन का टीजर भी ट्विटर पर शेयर किया है। टीजर के मुताबिक Realme 5 औरRealme 5 Pro में चार रियर कैमरे होंगे जिसमें 64 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने भी ट्विटर पर कंफर्म किया था कि Realme 5 को 64 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। माधव ने ट्विटर पर अपना नाम भी बदलकर Madhav ‘5′ Quad कर लिया है। बता दें कि चीन में 4 को अशुभ अंक माना गया है। ऐसे में कंपनी Realme 4 की बजाय Realme 5 को बाजार में उतारने का फैसला लिया है।

Check Also

लखनऊ में देश का पहला ‘राष्ट्रीय औद्योगिक बॉयलर हरितीकरण सम्मेलन’ हुआ आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पर्यावरण थिंक टैंक iFOREST ने भारत सरकार के वाणिज्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com