
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में सोमवार को एक इमारत गिर गई, जिसके बाद सात दमकल वाहनों को बचाव अभियान के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलबे में फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकालकर निकट के अस्पताल ले जाया गया।
बचाव अभियान अभी जारी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि इस घटना के बारे में पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट पर जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल के सात वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
उन्होंने ट्वीट में कहा कि सब्जी मंडी इलाके की यह घटना बेहद दुखद है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में लगा है। जिला प्रशासन के जरिए मैं खुद भी स्थिति पर नजर रख रहा हूं।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat