ब्रेकिंग:

दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 8 हजार से कम, अब तक 6.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित

दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर अब थमता दिख रहा है। इसके चलते पॉजिटिविटी दर भी घटकर 1 फीसदी के आसपास बनी हुई है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के करीब 1000 से अधिक नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 6.20 लाख से अधिक हो गई है। वहीं आज संक्रमण से 37 और लोगों की मौत होने से मृतकों संख्या भी बढ़कर 10,384 हो गई है।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 1,063 नए मरीज मिले हैं, वहीं, 37 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 6,20,681 हो गई है। आज दिल्ली में 1,120 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए।

राजधानी में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 7,909 एक्टिव मामले हैं। वहीं, अब तक कुल 6,02,388 मरीज इस महामारी को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 10,384 हो गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में कुल 89,920 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 47,889 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 42,031 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 8,12,2974 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 4,27,524 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही राजधानी में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 5152 रह गई है।

दिल्ली में कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली में पहले चरण में 51 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन के लिए चिन्हित किया गया है। उनके लिए कुल 1.02 लाख करोड़ डोज की जरूरत पड़ेगी। प्रत्येक व्यक्ति को दो डोज दी जाएंगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पहले चरण में 3 लाख स्वास्थ्यकर्मी, 6 लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स जिसमें पुलिस, सिविल डिफेंस, एमसीडी कर्मी व अन्य। इनके अलावा 50 साल से अधिक उम्र वाले और 50 साल से कम उम्र के वो लोग जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है, ऐसे करीब 42 लाख लोग हैं जिन्हें वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि बीमार लोगों को चिन्हित करने का काम लगभग अंतिम चरण में है।

Loading...

Check Also

पायोनियर का बेंगलुरु में आरएंडडी विस्तार : ऑटोमोटिव और मोबिलिटी तकनीकों के विकास हेतु केंद्र का उद्घाटन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबिलिटी सॉल्यूशंस क्षेत्र की वैश्विक अग्रणी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com