लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को थाना गुडंबा क्षेत्र का एक मामला देखने को मिला है, जहां कल्याणपुर निवासी महिला को दहेज के लिए उसके पति और ससुराल वालों ने जमकर पीटा। मामला इतने में नहीं थमा बल्कि बहु की पिटाई करने के बाद उसको ससुराल वालों ने घर से बाहर भी निकाल दिया। जिसके बाद राहगीरों से मदद पाकर सहेली के घर पहुंची पीड़िता ने अपने घरवालों को इस घटना के बारे में सूचित किया।
वहीं पीड़िता के परिजन मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने पहुंचे, जहां पीड़िता की लिखित शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी कई बार पति व ससुर ने पीड़िता को पीट कर प्रताड़ित किया है। वहीं बुरी तरह से पीटे जाने के कारण पीड़िता के शरीर पर कई चोटे भी आई है। मामला इतने में नहीं थमा बल्कि बहु की पिटाई करने के बाद उसको ससुराल वालों ने घर से बाहर भी निकाल दिया। जिसके बाद राहगीरों से मदद पाकर सहेली के घर पहुंची पीड़िता ने अपने घरवालों को इस घटना के बारे में सूचित किया। वहीं पीड़िता के परिजन मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने पहुंचे, जहां पीड़िता की लिखित शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat