ब्रेकिंग:

दगाबाज पाकिस्तान उड़ी में कर रहा ताबड़तोड़ गोलीबारी, सिविल नागरिक घायल

श्रीनगर: शांति की बातें करने और युद्ध को टालने की सलाह देने वाले पाकिस्तान की नियत लगातार साफ होती जा रही है। शुक्रवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के उड़ी और कमलकोट सेक्टर को निशाना बनाकर गोलीबारी की। पाकिस्तान ने गेवहालन, चोकस, कीकर और काठी पोस्टों पर जमकर गोलीबारी की। फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अधिकारी के अनुसार गोलीबारी सुबह करीब तीन बजे शुरू की गई जोकि रूक-रूक कर चलती रही।

पुलिस के अनुसार मोहम्मद रियाज खान पुत्र नजीर खान निवासी मंडियां कमलकोट घायल हुआ है और अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े तीन बजे भारतीय एयरफोर्स द्वारा पीओके और पाकिस्तान के पखतूनखवा में की गई एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान लगातार सीमाओं को निशाना बना रहा है। बुधवार को पाकिस्तानी जहाजों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैंठ भी की। वहीं बुधवार और वीरवार की गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार मोहम्मद रियाज खान पुत्र नजीर खान निवासी मंडियां कमलकोट घायल हुआ है और अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Loading...

Check Also

पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा जारी, SIR के बाद हटाए जाने वाले नामों की संख्या 58,08,002 तय

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com