ब्रेकिंग:

थाने की जीप से कुचलकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 6 घंटे हंगामे के बाद उठा शव

फर्रुखाबाद/जहानगंज। घर जा रहे किसान को पुलिस जीप ने कुचल दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर आ गयी। आक्रोशित परिजनों ने जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक जाम लगा था। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रूप निवासी 45 वर्षीय रामोतार पुत्र रामस्वरूप को ग्राम बंथलशाहपुर शराब ठेके के निकट एक जीप ने कुचल दिया। जिससे रामोतार लगभग 500 मीटर तक उसके साथ घसीटते रहे। इसके बाद रामोतार गाडी से अलग गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर एएसपी त्रिभुवन सिंह फोर्स के साथ आ गये। परिजनों ने थाने की जीप से रामोतार की मौत होने की पुष्ठी की। मृतक के भतीजे मोर सिंह ने बताया की पुलिस जीप से रामोतार की कुचलकर मौत हुई है। आक्रोशित परिजनों ने मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जिससे पुलिस के हाथ पैर फुल गये।

उन्होंने लगभग 6 घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। परिजन किसी भी कीमत पर बिना पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये शव हटाने को तैयार नही हुये। लगभग देर रात दो बजे सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी ने परिजनों की मांग पर बोल-बोल कर तहरीर लिखायी। तहरीर में थाने की पुलिस जीप से ही रामोतार की मौत होने की बात कही गयी है। जिसके बाद परिजनों ने जाम खोला। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने कहा की परिजन थाने की जीप से रामोतार की मौत का आरोप लगा रहे है। जाँच की जा रही है। तहरीर क्वे आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। एसपी संतोष मिश्रा ने बताया की किसी नीली बत्ती लगी गाड़ी से दुर्घटना हुई है। जाँच की जा रही है। परिजनों के आरोप की भी जाँच की जायेगी।

Loading...

Check Also

भाषा विवि का नैक पीयर टीम ने देखा प्रेजेंटेशन : संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों से किया संवाद

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के नैक मूल्यांकन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com