स्टॉकहोम : अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं विलियम कालिन और ग्रेग सेमेंजा तथा ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ ने सोमवार को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता। नोबेल असेंबली ने कहा कि इन अनुसंधानकर्ताओं को यह पुरस्कार चिकित्सा क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण खोज के लिए दिया गया है। ज्यूरी ने कहा, उन्होंने (अनुसंधानकर्ताओं) हमारी इस समझ के लिए आधार तैयार किया कि किस तरह ऑक्सीजन के स्तर कोशिकीय चयापचय और शारीरिक कार्यप्रणाली को प्रभावित करते हैं। इसने कहा, इस खोज ने एनीमिया, कैंसर और अन्य कई रोगों से लड़ने के लिए नयी रणनीतियों का मार्ग प्रशस्त किया है। चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कारों के एलान के बाद अब 14 अक्तूबर तक भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति आदि के विजेताओं का एलान किया जायेगा।
इस साल साहित्य के एक साथ दो नोबेल पुरस्कार दिए जायेंगे। पिछले साल यौन शोषण के आरोप और वित्तीय नियमितताओं के कारण साहित्य के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पुरस्कार का एलान नहीं किया गया था। 70 वर्षो में यह पहला मौका था जब साहित्य का नोबेल नहीं दिया गया था। यौन शोषण के आरोपों के बाद अकादमी के 18 सदस्यों में से सात ने इस्तीफा दे दिया था। नोबेल असेंबली ने कहा कि इन अनुसंधानकर्ताओं को यह पुरस्कार चिकित्सा क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण खोज के लिए दिया गया है। ज्यूरी ने कहा, उन्होंने (अनुसंधानकर्ताओं) हमारी इस समझ के लिए आधार तैयार किया कि किस तरह ऑक्सीजन के स्तर कोशिकीय चयापचय और शारीरिक कार्यप्रणाली को प्रभावित करते हैं।
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat