ब्रेकिंग:

ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते दो गोल्ड मैडल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों हर्षिता यादव एवं हमजा सिद्दीकी ने 18वीं डिस्ट्रिक्ट इण्टर-स्कूल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में हर्षिता यादव ने 47.5 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है जबकि हमजा सिद्दीकी ने 55.5 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इन दोनों होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। शर्मा ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर ताईक्वाण्डो प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मैडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और उप्र जेल प्रशासन और सुधार सेवाओं के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जेल प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com