ब्रेकिंग:

डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे फिसला

मुंबई: विदेशी पूंजी निकासी के बीच आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 23 पैसे फिसलकर 69.85 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। मुद्रा डीलरों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से भी रुपए पर दबाव रहा। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कमी और घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआती बढ़त ने रुपए की गिरावट को थामने का प्रयास किया। मंगलवार को रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 69.62 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के पास मौजूद शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार से 237.47 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे। इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार में 65.66 अंक यानी 0.17 प्रतिशत चढ़कर 38,630.54 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 19.15 अंक यानी 0.17 प्रतिशत बढ़कर 11,595.10 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कमी और घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआती बढ़त ने रुपए की गिरावट को थामने का प्रयास किया। मंगलवार को रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 69.62 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के पास मौजूद शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार से 237.47 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे।

Check Also

एसोचैम द्वारा आयोजित 5वें ग्रीन एनर्जी एण्ड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : शुक्रवार को होटल सेंट्रम, लखनऊ में एसोचैम द्वारा आयोजित …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com