श्रीनगर: प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) दिलबाग सिंह (आई.पी.एस.) ने दक्षिण कश्मीर के जुड़वां जिलों अनंतनाग और शोपियां का दौरा किया और आगामी संसदीय चुनावों के लिए सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही उन्होने संबंधित जिले के अधिकारियों, जवानों के दरबार को संबोधित किया। डी.जी.पी. ने मट्टन और अनंतनाग में 17वीं और 10वीं आईआरपी बटालियन का दौरा किया। पुलिस कर्मियों के साथ अपनी बातचीत को जारी रखते हुए डी.जी.पी. ने पहली बार अनंतनाग जिले का दौरा किया। उनके आगमन पर सम्मान गार्ड के साथ स्वागत किया उनके साथ आई.जी.पी. कश्मीर स्वयंम प्रकाश पाणि और डीआईजी साउथ कश्मीर रेंज अतुल गोयल भी थे।
अधिकारियों और जवानों के दरबार को संबोधित करते हुए डी.जी.पी. ने कहा कि पुलिसकर्मी किसी भी चुनौती के लिए हमेशा तैयार रहते हैं चाहे वह कानून व्यवस्था हो, चुनाव हो या कोई नियमित ड्यूटी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को स्थिति के अनुसार खुद को ढालना होगा। जम्मू कश्मीर पुलिस किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है लेकिन कठिन समय के दौरान अधिक संवेदनशील और अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। डीजीपी ने कहा, लोग विभिन्न मोर्चों पर लडने के लिए जम्मू और कश्मीर पुलिस की क्षमता और काम की प्रशंसा करते हैं जिसमें आतंकवाद और कानून व्यवस्था की चुनौतियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सैकड़ों बलिदान दिए हैं और अपनी व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं और सर्वोच्च बलिदान की कीमत पर यह लोगों के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की कोशिश कर रहा है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat