ब्रेकिंग:

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 10 दिसंबर को रिलीज होगी सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या 2’

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की आने वाली वेब सीरीज आर्या 2 10 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। सुष्मिता सेन ने पिछले साल वेब सीरीज ‘आर्या’ में काम किया था। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस सीरीज ने फैंस का दिल जीत लिया था।

आर्या के दूसरे सीजन की रिलीज डेट की पुष्टि ट्रेलर के साथ की गयी। आर्या 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 10 दिसम्बर से स्ट्रीम की जा रही है। वेब सीरीज का टीजर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गयी था। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था।

सुष्मिता सेन ने ‘आर्या’ के सेकेंड सीजन से अपना लुक शेयर कर अपने चाहने वालों को सरप्राइज कर दिया है। ‘आर्या 2′ का टीजर शेयर कर सुष्मिता ने लिखा कि शेरनी इज बैक। पहले से भी घातक और खतरनाक। क्या आप सब तैयार हैं?’

टीजर में सुष्मिता सेन उड़ते हुए रंग के बीच से लाल बॉर्डर वाली ह्वाइट साड़ी पहने सेन कैमरे की तरफ आती हुई दिख रही हैं। उनके चेहरे पर लगा लाल गुलाल, गुस्से से लाल आंखें और उनके खुले बाल ये साबित कर रहे हैं कि आर्या वाकई में पहले से ज्यादा खतरनाक हो गई है।

आर्या की कहानी राजस्थान में स्थापित है।आर्या में सुष्मिता के साथ चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर, नमित दास, सुगंधा गर्ग और विश्वजीत प्रधान के अलावा कई स्टार्स नजर आए थे। राम माधवानी निर्देशित आर्या 2 में सुष्मिता के साथ सिकंदर खेर विकास कुमार मेयो साराओ अंकुर भाटिया आकर्ष खुराना और दिलनाज ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगे। आर्या मूल रूप से डच सीरीज पिनोजा का आधिकारिक रीमेक है।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com