कानपुर: कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में हवा की दिशा बदलते ही मौसम ने अपना मिजाज भी बदल लिया है। पुरवाई के जाते ही आसमान में बदली हल्की हो गई और रात का न्यूनतम तापमान नीचे आ गया। रविवार दिन भर चटक धूप निकली रही। रात को हल्का कोहरा आ गया। देर रात गलन बढ़ी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 फरवरी तक लो प्रेशर बनने से बारिश हो सकती है। फरवरी की औसत सामान्य बारिश 15.6 मिमी है। इस साल फरवरी में अभी तक 10.4 मिमी बारिश हुई है। 
अगर पुरवाई तेज चली तो मध्यम श्रेणी की बारिश हो सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. विजय दुबे ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी हवाओं के आते ही बादल कम हो गए। इससे रात का तापमान नीचे आया है। पहाड़ों पर अभी बारिश हो रही है। पछुवा हवा तेज चली तो गलन बढ़ेगी। पुरवा के आने पर बारिश हो सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. विजय दुबे ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी हवाओं के आते ही बादल कम हो गए। इससे रात का तापमान नीचे आया है। पहाड़ों पर अभी बारिश हो रही है। पछुवा हवा तेज चली तो गलन बढ़ेगी। पुरवा के आने पर बारिश हो सकती है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat