एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वेस्टर्न हो या इंडियन परिणीति दोनों लुक्स में बिंदास दिखती हैं। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस को स्वैग अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान परिणीति रेड कलर के ट्रैक सूट में बेहद स्टनिंग लुक में नजर आईं। ट्रैक सूट के अलावा ब्राउन कलर हैंड बैग और स्टाइलिश ब्लैक शेड्स में काफी कूल दिख रही हैं। एयरपोर्ट पर एंट्री लेते ही परिणीति के लुक पर सबकी निगाहें थम गईं। इस लुक में वो इतनी कमाल लग रही थीं कि सभी उन्हें देखते ही रह गए।
उनके इस एयरपोर्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति बीते कुछ समय से लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन की शूटिंग में बिजी थीं। फिल्हाल वो फिल्म की शूटिंग पूरी कर अब मुंबई लौट आई हैं। फिल्म में उनके साथ अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा परिणीति जल्द साइना नेहवाल की बॉयोपिक में नजर आने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वो कड़ी मेहनत और वर्कआउट कर रही हैं. इसके अलावा वह श्भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में होंगे।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat