ब्रेकिंग:

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही हुई मौत, एक घायल

गोण्डा। फैजाबाद हाईवे पर खोरहंसा बाजार में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायल को जिला अस्पताल भेजा है। चौकी प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि बभनजोत के ढढवावा निवासी राजेन्द्र प्रसाद अपने एक साथी के साथ गोण्डा जा रहे थे। खोरहंसा बाजार में गोण्डा की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आने से उनकी बाइक जमीन पर गिर गई। पत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ट्रक के आगे का चक्का बाइक सवार पर चढ़ गया था। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसके साथी बुरी तरह घायल हो गया। चौकी पुलिस ने घायल को इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चैकी प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चौकी प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि बभनजोत के ढढवावा निवासी राजेन्द्र प्रसाद अपने एक साथी के साथ गोण्डा जा रहे थे। खोरहंसा बाजार में गोण्डा की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आने से उनकी बाइक जमीन पर गिर गई।

Check Also

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मेधावियों को किया सम्मानित, महिला उत्थान प्रयासों की सराहना की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, आजमगढ़ / लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com