ब्रेकिंग:

ट्रंप ने मृत भारतीय पुलिस अफसर को बताया राष्ट्रीय हीरो, कहा-टूट गया दिल

वॉशिंगटन: बीते हफ्ते अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक अवैध प्रवासी द्वारा गोली मारकर मारे गए भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी रोनिल सिंह को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रीय हीरो बताया है। ट्रंप ने रोनिल के परिवार से बातचीत कर संवेदना भी जताई। ट्रंप ने संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि अमेरिका का दिल उस दिन टूट गया था जब अवैध विदेशी ने उस युवा अधिकारी की बर्बर हत्या की थी। 26 दिसंबर को एक ट्रैफिक स्टॉप के दौरान न्यूमैन पुलिस विभाग के 33 साल के कॉर्पोरल रोनिल सिंह की एक अवैध शरणारर्थी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ट्रंप ने गुरुवार को सिंह के परिजनों और उनके सहयोगियों के साथ बात की थी। सिंह जुलाई 2011 में पुलिस में शामिल हुए थे। ’कैलिफोर्निया की पुलिस ने मेक्सिको के गुस्तावो पेरेज अरियागा (33) नामक शरणार्थी को सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

राष्ट्रपति ने कॉर्पोरल सिंह की पत्नी, अमानिका मीका चांद-सिंह, न्यूमैन कैलिफोर्निया पुलिस प्रमुख रैंडी रिचर्डसन और कैलिफोर्निया के स्टैनिस्लास काउंटी के शेरिफ एडम क्रिश्चियनसन से फोन पर बातचीत की। रोनिल सिंह को न्यूमैन पुलिस विभाग में सात साल से ज्यादा का तजुर्बा था। ट्रंप ने रोनिल के परिवार से बातचीत कर संवेदना भी जताई। ट्रंप ने संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि अमेरिका का दिल उस दिन टूट गया था जब अवैध विदेशी ने उस युवा अधिकारी की बर्बर हत्या की थी। 26 दिसंबर को एक ट्रैफिक स्टॉप के दौरान न्यूमैन पुलिस विभाग के 33 साल के कॉर्पोरल रोनिल सिंह की एक अवैध शरणारर्थी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Check Also

दावोस में उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ ऊर्जा, एआई और रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौते किए

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दावोस : उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल, वित्त एवं संसदीय कार्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com