ब्रेकिंग:

टीवी एक्टर समीर शर्मा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

मुंबई में एक और अभिनेता ने खुदकुशी कर ली है। कई मशहूर टीवी सीरियल में काम कर चुके अभिनेता समीर शर्मा का शव मुंबई के मलाड पश्चिम में अहिंसा मार्ग स्थित नेहा सीएचएस अपार्टमेंट में पंखे से लटका मिला है।

सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई है। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

कहा जा रहा है कि समीर शर्मा ने बुधवार रात को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि समीर शर्मा ने यह अपार्टमेंट फरवरी में किराए पर लिया था।

शव की स्थिति को देखते हुए, पुलिस को संदेह है कि समीर शर्मा ने एक-दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

समीर शर्मा ने सीरियल कहानी घर घर की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, लेफ़्ट राइट लेफ़्ट, इस प्यार को क्या नाम दूं’, ज्योति ,वो रहने वाली महलों की और ये रिश्ते है प्यार के समेत कई टीवी सीरियल में काम किया है। समीर शर्मा ने हंसी तो फंसी और इत्तेफाक जैसी हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

Check Also

डर और हँसी का धमाकेदार संगम : नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद की ‘भानुप्रिया भूतोर होटल’ का ट्रेलर रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भानुप्रिया भूतोर होटल’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com