झारखंड: लोकसभा चुनाव 2019 में झारखंड में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजॉय कुमार ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को उन्होंने अपना इस्तीफा भेजा है। कांग्रेस ने झारखंड सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल की। जबकि भाजपा ने 11 सीट जीती हैं। झारखंड की 14 सीटों पर महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस ने सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से सिर्फ सिंहभूम की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा ने जीत दर्ज की। अन्य छह सीटों पर पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा।
झारखंड में लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराने के लिए कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राजद ने मिलकर महागठबंधन बनाया था। महागठबंधन को 14 में से केवल 2 सीट पर ही जीत मिली। सिंहभूम से गीता कोड़ा के अलावा राजमहल सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय हांसदा जीते थे। झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को उन्होंने अपना इस्तीफा भेजा है। कांग्रेस ने झारखंड सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल की। जबकि भाजपा ने 11 सीट जीती हैं। झारखंड की 14 सीटों पर महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस ने सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से सिर्फ सिंहभूम की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा ने जीत दर्ज की।
Check Also
केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- एसआईआर से वोटर लिस्ट से बाहर हुए नाम, बताने का प्रावधान नहीं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat