ब्रेकिंग:

जैकलीन भी कोरोना संकट में लोगों की मदद को आईं सामने, गरीबों को खिला रहीं मुफ्त खाना

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस कोरोना महामारी संकट के समय गरीबों को मुफ्त में खाना खिला रही हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरा देश परेशान है। जैकलीन कोरोना महामारी के बीच लोगों की मदद के लिए सामने आई हैं। जैकलीन एक एनजीओ के साथ मिलकर लगभग एक लाख जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं।

जैकलीन की कई फोटो सामने आई हैं जिसमें वह मुंबई के एक फाउंडेशन के साथ मिलकर लगभग एक लाख जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं। जैकलीन अपने योलो फाउंडेशन और कई एनजीओ के साथ मिलकर आम लोगों की मदद कर रही हैं। साथ ही लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं।

हाल ही में जैकलीन ने ‘रोटी बैंक फाउंडेशन’ की रसोई का दौरा किया जिससे वह जायजा ले सकें कि लोगों की मदद ठीक से हो रही है कि नहीं। रोटी बैंक टीम और येलो टीम के साथ मिलकर जैकलीन ने खाना बनाने का काम किया और साथ ही लोगों के बीच खाना भी बांटा।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com