ब्रेकिंग:

जम्मू-कश्मीरः पुंछ में खाई में गिरी बस, 11 यात्रियों की मौत, कई यात्री घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी. हादसे में 19 अन्य घायल भी हुए हैं. जानकारी के अनुसार पुंछ से मंडी जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी. हादसे के संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा पलेरा में उस समय हुआ जब लोरान से पुंछ जा रही बस के चालक ने एक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 100 मीटर गहरे खड्ड में गिर गयी. प्राथमिक जानकारी के आधार पर उन्होंने बताया कि 11 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी तथा 19 अन्य हादसे में घायल हुए हैं.

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत ‘‘गंभीरश्श् बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है.हादसे के संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा पलेरा में उस समय हुआ जब लोरान से पुंछ जा रही बस के चालक ने एक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 100 मीटर गहरे खड्ड में गिर गयी. प्राथमिक जानकारी के आधार पर उन्होंने बताया कि 11 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी तथा 19 अन्य हादसे में घायल हुए हैं. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत ‘‘गंभीरश्श् बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है.

Check Also

केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- एसआईआर से वोटर लिस्ट से बाहर हुए नाम, बताने का प्रावधान नहीं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com