लखनऊ : वायु सेना स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक [ डीजीएचएस ] एवं एएमसी के कर्नल कमांडेंट ले0 जनरल संजीव चोपड़ा ने लखनऊ छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं काॅलेज का एक दिवसीय दौरा किया।
इस दौरान ले0 जनरल संजीव चोपड़ा ने सेना चिकित्सा कोर के युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर कोर के उन जाबांज शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने अपने उच्च कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इसके बाद ले0 जनरल संजीव चोपड़ा को सेना चिकित्सा कोर के स्टेडियम में आयोजित एक भव्य ‘सम्मान गारद’ दिया गया जहाॅं सेना चिकित्सा कोर के सैनिकों ने अपने आकर्षक कदमताल का प्रदर्शनकरते हुए अपने सैनिक परंपराओं के अनुरूप अनुशासन एवं प्रशिक्षण का परिचय दिया। सम्मान गारद टुकड़ी की कमान नंबर दो तकनीकि प्रशिक्षण शाखा के ले0 कर्नल अनुज अग्रवाल ने संभाली।
इस अवसर पर सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं काॅलेज के कार्यकारी सेनानायक एवं एएमसी अभिलेख प्रमुख मेजर जनरल अतुल बाजपेयी सहित सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं काॅलेज के सैन्यधिकारी भी मौजूद रहे। जब सेना चिकित्सा कोर के सैनिकों ने अपने आकर्षक कदमताल का प्रदर्शनकरते हुए अपने सैनिक परंपराओं के अनुरूप अनुशासन एवं प्रशिक्षण का परिचय दिया , तो ले जनरल चोपड़ा ने सेना चिकित्सा कोर के सैनिकों की प्रसंशा की।
Check Also
मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat