ब्रेकिंग:

जनता भरोसा नहीं करती यूपी पुलिस पर: अखिलेश यादव

अशाेक यादव, लखनऊ। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में लखनऊ में चल रही डीजीपी कॉन्फ्रेंस के बीच समाजवादी पार्टी  अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब केन्द्रीय गृहमंत्री के साथ लखीमपुर काण्ड के आरोपी का परिवार मंच साझा करे तो पुलिस व न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री इन दिनों सभी लखनऊ में डीजीपी सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। शानदार सिग्नेचर बिल्डिंग समाजवादी सरकार में बनी थी। वहां स्थापित डायल 100 (अब 112) को बर्बाद कर दिया गया। साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग इन्डेक्स 2021 के अनुसार उत्तर प्रदेश सबसे नीचे की श्रेणी में आता है।

वहीं, बिहार समग्र पुलिसिंग में सबसे कम स्कोर (5.74) पर था। उसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान 5.82 पर है। वहीं, यूपी को सहायक और मैत्रीपूर्ण पुलिसिंग में 5.59 निष्पक्ष और निष्पक्ष पुलिसिंग में 5.27 और पुलिस जवाबदेही में 5.80 स्कोर किया है। सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लोगों का पुलिस पर सबसे कम भरोसा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब जिलों में अपहरण, लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं न घटती हों। पुलिस हिरासत में मौतों और फर्जी एनकाउंटरों के मामलों में तो उत्तर प्रदेश की देश-दुनिया में बदनामी हुई है।

मुख्यमंत्री दावे तो बड़े-बड़े करते हैं, पर नतीजा शून्य रहता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। साथ ही अपराधों की बाढ़ थम नहीं रही है। भाजपा राज में अपराधी बेखौफ हैं और उन्हें सत्ता का खुला संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब देश के गृहमंत्री के साथ लखीमपुर काण्ड के आरोपित का परिवार मंच साझा करे तो पुलिस व न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है। राजनीति में शुचिता के तिरस्कार और नैतिकता के बहिष्कार का यह विचलित कर देने वाला उदाहरण है। जनता अपने साथ भाजपा की ओर से होने वाले क्रूर मजाक को अब बर्दाश्त नहीं करेगी।

Check Also

सहकारिता राज्यमंत्री राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com