लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूबे में कानून-व्यवस्था में सुधार और जनता की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। 23 जिलों के 36 विधानसभा क्षेत्रों में नए थाने खोले जाएंगे। गृह विभाग के इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित 36 नए थानों में सर्वाधिक 3 गाजियाबाद में खुलेंगे। ये थाने लोनी, साहिबाबाद और मुरादनगर में खोले जाएंगे। लखनऊ में बख्शी का तालाब और सरोजनीनगर में एक-एक थाने खुलेंगे। नोएडा के नोएडा शहर व दादरी में भी एक-एक थाने खुलेंगे। वहीं अलीगढ़ के छर्रा व इगलास में एक-एक, लखीमपुर खीरी के पलिया व सिंघासन में, सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ व डुमरियागंज, सीतापुर के मिश्रिख व सीतापुर सदर, बलरामपुर के बलरामपुर व उतरौला और संतकबीरनगर के आलापुर व मेंहदावल में एक-एक थाने स्थापित किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा बुलंदशहर के सिंकदराबाद, फिरोजाबाद के टुंडला, प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज, कानपुर देहात के रसूलाबाद, कानपुर नगर के बिठूर, अमरोहा के हसनपुर, मथुरा, आगरा के आगरा उत्तरी, उन्नाव, अमेठी, कौशांबी के सिराथू, बहराइच के नानपारा और श्रावस्ती के श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में नए थाने खोलने की योजना है। लखनऊ में बख्शी का तालाब और सरोजनीनगर में एक-एक थाने खुलेंगे। नोएडा के नोएडा शहर व दादरी में भी एक-एक थाने खुलेंगे।
Check Also
सहकारिता राज्यमंत्री राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat