छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के लिए एक रैली में भाषण देने के दौरान राहुल गांधी ने वीर सावरकर को लेकर एक विवादित बयान दिया है। राहुल गांधी ने अपने चुनावी भाषण में कहा कि वीर सावरकर ने जेल से छूटने के लिए अंग्रेजों से माफी मांग ली थी। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान से नाराज वीर सावरकर के परिजनों ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वीर सावरकर के पोते आर सावरकर ने कहा कि ‘राहुल गांधी ने झूठ बोला है वीर सावरकर जी ने 27 साल अंग्रेजों की जेल में गुजरे है। मैंने सावरकर जी को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।’ आपको बता दें कि वीर सावरकर के पोते आर सावरकर ने मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
Check Also
केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- एसआईआर से वोटर लिस्ट से बाहर हुए नाम, बताने का प्रावधान नहीं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat