ब्रेकिंग:

चौ.चरण सिंह की 34 वीं पुण्य तिथि पर हवन पूजन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

  राहुल यादव, लखनऊ ।राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय ,लखनऊ में किसान मसीहा चौ.चरण सिंह की 34 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे की अगुवाई में हवन पूजन सम्पन्न हुआ।  हवन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विधान भवन स्थित किसान मसीहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।          इस के पश्चात प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें किसान मसीहा चौ.चरण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।        रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान मसीहा का मत था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है।उन्होंने कहा था कि ऐ किसान और मजदूर भाइयो आप अपनी एक नजर खेत पर तो दूसरी दिल्ली की गद्दी पर होनी चाहिएl        राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने बताया कि चौधरी साहब ने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों और मजदूरों के लिए समर्पित किया।देश के किसानों को किसान बही देकर खेतों का मालिकाना हक दिया।          कार्यक्रम के समापन पर भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.चौ.अजित सिंह को. भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने याद किया और किसान मसीहा चौ.चरण सिंह अमर रहें।जब तक सूरज चाँद रहेगा, चौ.साहब का नाम रहेगा जैसे गगन भेदी नारे भी लगाए ।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद के अतिरिक्त राष्ट्रीय महासचिव शिव करन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्र, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी, युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष रालोद छात्र सभा अभिषेक चौहान, प्रदेश सचिव बी.एल.प्रेमी, रमावती तिवारी,  कार्यालय व्यवस्थाधिकारी इकराम सिंह तथा महानगर अध्यक्ष चन्द्र कान्त अवस्थी, प्रमोद शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading...

Check Also

पर्यावरण संरक्षण की पहल के साथ भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ ने गुरुवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com