ब्रेकिंग:

चौथी तिमाही में जीडीपी 4.1 प्रतिशत बढ़ी, वार्षिक वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत रही

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 4.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। वहीं समूचे वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर 2021 की तिमाही में वृद्धि दर 5.4 प्रतिशत रही थी जबकि जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत रही थी।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021-22 के पूरे साल में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत रही। इसके पहले वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 6.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी। हालांकि मार्च 2022 में समाप्त वित्त वर्ष का वृद्धि आंकड़ा एनएसओ के पूर्वानुमान से कम रहा है। एनएसओ ने अपने दूसरे अग्रिम अनुमान में इसके 8.9 प्रतिशत रहने की संभावना जताई थी।

 
 

Check Also

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर रूफटॉप स्थापना में कानपुर प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंचा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / कानपुर नगर : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com