गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के धमाल मोहल्ला में एक गोदाम से बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। अहमद नदीम पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी दुर्गाबाड़ी का धमाल मोहल्ले में अहमद खालिद मेगा प्लास्टिक के नाम से गोदाम है। वीती रात चोर ताला तोड़कर गोदाम में रखा लगभग तीन लाख रुपये का सामान लेकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat