लखनऊ। तीन राज्यों में जीत मिलने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ के पैर नहीं होते। भाजपा ने झूठे वादे करके सत्ता हथियाई थी। अब जनता ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के चुनाव में उसे आईना दिखाकर एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी में आस्था जताई है। परिणाम का यह रुझान लोकसभा चुनाव में भी दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में मिली जीत राहुल गांधी के सार्थक प्रयास का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से पांच राज्यों के चुनाव के चलते यूपी पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे थे। अब यूपी में संगठन को मजबूत करने पर जोर देंगे। राज बब्बर ने कहा कि मुख्य पार्टी के साथ-साथ आनुषांगिक संगठनों और विभागों को सक्रिय करेंगे। पार्टी में उन्हीं कार्यकर्ताओं या नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे, जो काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी संगठनों का काम के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। पिछले कुछ समय से पांच राज्यों के चुनाव के चलते यूपी पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी में आस्था जताई है।
Check Also
मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान प्रयाग जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन हेतु उत्तर रेलवे द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : माघ मेला–2026 में मौनी अमावस्या स्नान पर्व …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat