ब्रेकिंग:

घरेलू शेयर बाजार की तेज शुरूआत, 220 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स

घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत शुक्रवार को तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 220 अंकों की बढ़त के साथ 39,200 पर खुला। निफ्टी भी 68 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 11,584 पर खुला। एशिया के अन्य बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान मजबूती बनी हुई थी।

सुबह 9.21 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 157.08 अंकों यानी 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 39,136.93 पर बना हुआ था जबकि निफ्टी 61.75 अंकों यानी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 11,577.85 पर कारोबार कर रहा था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 220.57 अंकों की तेजी के साथ 39,200.42 पर खुलने के बाद 39,114.13 तक फिसला।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 68 अंकों की तेजी के साथ 11,584.10 पर खुलने के बाद 11,559.40 तक फिसला।

Check Also

डिब्रुगढ़ – गोमती नगर अमृत भारत विशेष गाड़ी प्रथम आगमन पर गोमतीनगर स्टेशन पहुंची, हुआ स्वागत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा लखनऊ : गोमतीनगर रेलवे स्टेशन मंगलवार सुबह उत्सव के रंग में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com