ब्रेकिंग:

ग्वाटेमाला और मेक्सिको में भूकंप के तेज झटके, 3 लोग घायल और कई इमारतें क्षतिग्रस्त

ग्वाटेमाला : सिटी मेक्सिको और ग्वाटेमाला में 6.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप में 3 लोग घायल हो गए और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। मेक्सिको की राष्ट्रीय भूविज्ञान सेवा ने बताया कि मेक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा के पास शुक्रवार को भूकंप आया। इसका केन्द्र मेक्सिको के चियापास राज्य सेे 37 किलोमीटर (23 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम में सियुडैड हिडाल्गो के पास 62 किलोमीटर की गहराई पर था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से पत्थर गिरने से ग्वाटेमाला में तीन राजमार्ग बंद हो गए और कम से कम तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। भूकंप के झटके अल सल्वाडोर और मेक्सिको सिटी तक महसूस किए गए।

हालांकि मेक्सिको की राजधानी में कई ऊंची इमारतें झुक गईं और हजारों लोगों को वहां से निकाला गया। चियापास में भूकंप के केन्द्र के पास तेज झटके महसूस किए गए लेकिन मेक्सिको की ओर की सीमा में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से पत्थर गिरने से ग्वाटेमाला में तीन राजमार्ग बंद हो गए और कम से कम तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। भूकंप के झटके अल सल्वाडोर और मेक्सिको सिटी तक महसूस किए गए। हालांकि मेक्सिको की राजधानी में कई ऊंची इमारतें झुक गईं और हजारों लोगों को वहां से निकाला गया। चियापास में भूकंप के केन्द्र के पास तेज झटके महसूस किए गए लेकिन मेक्सिको की ओर की सीमा में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com