ब्रेकिंग:

गोवा में छुट्टियां मना रही ऐश्वर्या, हाॅट स्विमसूट पहन पति अभिषेक के साथ मस्ती करती दिखीं

बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या ब्लैक कलर की बिकनी पहने नजर आ रही हैं जिसमें वह काफी हाॅट लग रही हैं। ऐश्वर्या स्विमिंग पूल में अभिषेक और बेटी आराध्या संग एंजॉय कर रही हैं। सोशल साइट पर ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। ये पहली बार है जब ऐश्वर्या की बोल्ड आउटफिट में तस्वीरें सामने आई हों।

बता दें कि ऐश्वर्या ने अपना 45 वां जन्मदिन मुंबई से दूर गोवा में अपने परिवार के साथ मनाया। अपने बर्थडे के दिन सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर जा कर गणेश भगवान के दर्शन किया। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या भी उनके साथ नजर आई। मंदिर जाने के तुरंत बार ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या के साथ गोवा के लिए रवाना हुई। इसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन अपने परिवार के साथ समय बिताती नजर आई। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक और ऐश्वर्या लंबे समय बाद अनुराग कश्यप की मूवी गुलाब जामुन में साथ दिखेंगे। फिल्म में वे शादीशुदा कपल की भूमिका में होंगे।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com